यूपी समेत कई राज्यों में चुनावी घमासान के बीच रविदास जयंती पर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में सियासी दिग्गजों का जुटान हुआ। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी वाड्रा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आप सांसद संजय सिंह समेत कई नेताओं ने संत रविदास जयंती पर उनकी जन्मस्थली वाराणसी के सीर गोवर्द्धनपुर में हाजिरी लगाई।
सभी नेताओं ने दर्शन करके मत्था टेका और लंगर छका। यह पहला मौका है जब संत रविदास जयंती के मौके पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा एक साथ संत को नमन करने पहुंचे। राहुल और प्रियंका गांधी वाड्रा ने लंगर हॉल में श्रद्धालुओं की सेवा भी की और उन्हें अपने हाथों से प्रसाद वितरण भी किया।
बुधवार सुबह से ही गुरु रविदास की जन्मभूमि मिनी पंजाब बनी नजर आई और आस्था की कठौती में श्रद्धा की गंगा हिलोरें लेती रहीं। एक के बाद एक सियासी दिग्गजों के आने का क्रम जारी रहा। दर्शन और लंगर के लिए अनवरत कतार लगी है।