वाराणसी के डाफी बाईपास पर बुधवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में घायल लोगों का इलाज बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में जारी है। घायलों में से एक 48 वर्षीय महिला की हालत गंभीर है। गुरुवार सुबह मृतक चारों महिलाओं के शव लेकर परिजन बिहार के दाउदनगर (औरंगाबाद) के लिए रवाना हो गए। दुर्घटना ग्रस्त पिकअप का चालक अभी भी लापता है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
अस्पताल में मौजूद परिजनों के चेहरे पर हादसे का दर्द साफ नजर आया। डाफी बाईपास स्थित गोकुल ढाबा के समीप बुधवार सुबह स्टेयरिंग फेल होने से मालवाहक वाहन पलटा (पिकअप) पलट गया। हादसे में चार महिलाओं की मौत हो गई और 19 लोग घायल हो गए। सभी मजदूर बरेली के शाहजहांपुर से बिहार के औरंगाबाद स्थित दाउनगर अपने घर जा रहे थे।
दिवाली और छठ पूजा को देखते हुए सभी घर लौट रहे थे। एक ही पिकअप में 33 लोग सवार थे। इसमें महिलाएं, पुरुष और सात बच्चे भी थे। वाहन में नीचे मजदूर और ऊपर पटरी लगाकर सामान रखा गया था। डाफी टोल प्लाजा से पहले गोकुल ढाबा के पास वाहन की स्टेयरिंग फेल हो गई। अनियंत्रित वाहन किनारे डिवाइडर से टकराते हुए पलट गया।